नई दिल्ली, जून 30 -- शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के व्यक्तित्व, सोच और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी को भी आकार देती है। इसी सोच को आधार बनाकर समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटोरी में वर्ष 2011 में स्थापित जागृति पब्लिक स्कूल आज ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का एक सशक्त केंद्र बन चुका है। सीबीएसई से संबद्ध यह विद्यालय नर्सरी से कक्षा 10 तक की शिक्षा प्रदान करता है और अब 11वीं एवं 12वीं तक विस्तार की तैयारी में है। विद्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर एवं अंग्रेज़ी शिक्षक असित कुमार का मानना है कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि ऐसे जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है जो समाज और राष्ट्र के विकास में सकारात्मक भूमिका निभा सकें।समाज सेवा की भावना से हुई विद्यालय की स्थापना असित कुमार बताते हैं कि जा...