कौशाम्बी, दिसम्बर 19 -- जिले के 64 कृषकों के दल को पांच दिवसीय भ्रमण के लिए शुक्रवार को डीएम डॉ. अमित पाल ने कलक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भ्रमण के दौरान किसान दूसरे जिलों में हो रही आधुनिक व व्यावसायिक खेती करने का अनुभव लेंगे। इसके बाद जिले में आकर इसका प्रयोग अपने खेतों में करेंगे। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के अन्तर्गत 64 कृषकों का इस राज्य स्तरीय भ्रमण के लिए भेजा गया है। इस मौके पर डीएम ने बताया कि किसानों का दल कृषि विज्ञान केन्द्र गनीवां चित्रकूट (दीनदयाल रिसर्च इंस्टीट्यूट गनीवां) और उद्यमिता विद्यापीठ कर्वी चित्रकूट पहुंचकर पांच दिनों तक खेती के नवाचार को सीखेगा। उप कृषि निदेशक सतेन्द्र कुमार तिवारी ने बताया कि यह दल भ्रमण कर विभिन्न फसलों की उच्च उत्पादन की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही पशु-पालन, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.