हापुड़, जून 14 -- सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर निवासी दीपांशु शर्मा पर हुए जानलेवा हमले में नामजद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन अभी पांच अज्ञात युवक फरार है। उन अज्ञात लोगों को गिरफ्तारी के लिए उनकी शिनाख्त करने हेतु वीडियो को आधुनिक लैब भेजा जा रहा है, ताकि आरोपियों के चेहरे की पहचान साफ हो सकें। उसके बाद पुलिस उन आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी। पांच जून की रात को गांव निवासी दीपांशु शर्मा पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। हमले के बाद से वह अस्पताल में भर्ती है। परिवार के लोगों ने गांव निवासी फैजान और अरमान को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा पुलिस अभी अज्ञात हमलावारों की जांच कर रही है। घटना स्थल पर कुछ अंधेरा होने के कारण अज्ञात हमलावरों की शिनाख्त करने के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है, लेकिन प...