आधुनिक लैब बनने से त्रों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा : देवेश
सीवान, मई 26 -- सीवान, एक संवाददाता। जिले के गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र के 15 स्कूलों में अत्याधुनिक विज्ञान लैब का निर्माण किया जाएगा। इसका शिलान्यास गोरेयाकोठी विधायक देवेश कांत सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि इसके निर्माण पर 2 करोड़ 21 लाख 25 हजार की लागत आएगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के तहत गोरेयाकोठी के 15 उच्च माध्यमिक विद्यालय में फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी के लैब का निर्माण कराया जाएगा। प्रत्येक लैब के निर्माण पर 14 लाख 75 हजार खर्च किए जाएंगे। विधायक ने कहा कि आज के समय में केवल पुस्तक आधारित शिक्षा पर्याप्त नहीं है बल्कि प्रयोगात्मक शिक्षा भी उतनी ही जरूरी है। शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकता है। आधुनिक लैब बनने से ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा प्राप्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.