गोरखपुर, सितम्बर 23 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में बुधवार को आचार्य देवेन्द्र शर्मा स्मृति व्याख्यान के मौके पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। वीईसीसी, कोलकाता के कण विज्ञान के प्रख्यात भौतिकविद् केशरी नायक ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों और शोधार्थियों को संबोधित किया। प्रो. नायक ने आधुनिक भौतिकी और खगोल विज्ञान के नवीनतम शोध, अंतरिक्ष में होने वाली जटिल प्रक्रियाओं तथा उनके वैज्ञानिक महत्व पर सरल और रोचक ढंग से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनने, प्रश्न पूछने और शोध को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया।अध्यक्षता कर रहे भौतिकी विभाग के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच को नई दिशा देते हैं और विभाग भविष्य में...