चंदौली, अप्रैल 15 -- चंदौली। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं जन जाति कर्मचारी एसोशिएशन की ओर से सदर ब्लॉक परिसर में भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता विकायल भारती ने कहा कि बाबा साहब ने देश में प्रमुख राष्ट्रीय संस्थाओं आरबीआई की स्थापना, भारतीय संविधान का निर्माण, संविधान के तहत वंचितों के लिए आरक्षण की व्यवस्था, महिलाओं के लिए विशेष प्राविधान किया। वह आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त संदीप कुमार ने कहा कि बाबा साहब भारतीय महिलाओं के लिए जो काम किया वो पूरी दुनियां के लिए एक नजीर है। यह भी पढ़ें- बाबा साहेब ने समाज को एक समान जोड़ने का किया काम इस मौके पर दिनेश चंद्रा, डॉ. सुरेश अकेला, डॉ. भा...