नई दिल्ली, मई 21 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय युवा कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस पर गुरुवार को 24, अकबर रोड स्थित एआईसीसी कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 355 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।इस मौके पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी संकल्प, सद्भावना और दूरदर्शिता के प्रतीक थे। आधुनिक भारत के निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। वह आधुनिक भारत के वास्तुकार थे।मनीष शर्मा ने कहा कि देश में डिजिटल इंडिया की नींव रखने और सूचना तकनीक व दूरसंचार क्रांति लाने का श्रेय उन्हें ही जाता है। यह भी पढ़ें- इतिहास राजीव गांधी को कैसे आंकेगा साथ ही, 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार देकर उन्होंने युवाओ...