सिमडेगा, नवम्बर 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला कांग्रेस कमिटि के बैनर तले शुक्रवार को चाचा नेहरु का जन्मदिन मनाया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थे। मौके पर दोनों विधायक एवं कांग्रेसियों ने चाचा नेहरु को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर दोनों विधायक ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री होने के साथ ही पंडित नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता भी कहे जाते है। देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को समृद्ध बनाने तक में पंडित नेहरू का अहम योगदान रहा है। आजादी से पहले पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। आजादी की लड़ाई के चलते उन्हें नौ बार जेल जाना पड़ा था। उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.