बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने नेहरू पार्क में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने कहा कि पंडित नेहरू दूरदर्शी नेतृत्व के धनी थे और उन्होंने भारत के भविष्य की मजबूत नींव रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने का प्रयास कर रही है, लेकिन कांग्रेस नेहरू के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाती रहेगी। कहा कि बाल दिवस हमें बच्चों के अधिकार, शिक्षा और समान अवसरों की याद दिलाता है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जियाउर्रहमान, शहर अध्यक्ष रवि वर्मा, सुभाष गांधी, प्रशांत बाल्मीकि, नईम मंसूरी, हर्षवर्धन बाल्मिकी, आशु कुरैशी, मनीष चतुर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.