कटिहार, मई 22 -- कटिहार।पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि गुरुवार को कटिहार में बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। मिरचाईबाड़ी स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कटिहार कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने की। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश के लिए उनके योगदान को याद किया। मौके पर सुनील कुमार यादव ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक सोच, तकनीकी विकास और युवा नेतृत्व की नई दिशा दी। उन्होंने देश को 21वीं सदी में ले जाने का सपना देखा और कंप्यूटर, दूरसंचार तथा शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल कर विकास की मजबूत नींव रखी। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद आए...