विकासनगर, नवम्बर 14 -- शहर कांग्रेस कमेटी विकासनगर ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर तिलक भवन में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने कहा कि यह दिन जहां बच्चों के लिए बाल दिवस के रूप में जाना जाता है, वहीं किसानों के लिए भी यह दिन आत्मनिर्भर भारत की सोच को याद करने का दिन है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू का मानना था, भारत की आत्मा उसके गांवों में बसती है। यह सिर्फ एक वाक्य नहीं, बल्कि भारत के कृषि तंत्र की सच्चाई है। पंडित नेहरू का देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत की नींव रखने तक योगदान अद्वितीय रहा। विज्ञान और वैज्ञानिक सोच पर नेहरू का जोर एक राष्ट्र की प्रगति और विकास के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। उनका मानना था कि वैज्ञानिक ज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.