आधुनिक भारत की आत्मा थे पंडित जवाहरलाल नेहरू
गाजीपुर, मई 27 -- गाजीपुर। शहर कांग्रेस कैंप कार्यालय सकलेनाबाद में देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू को पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू केवल स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री ही नहीं थे, बल्कि वे आधुनिक भारत की आत्मा, लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी, वैज्ञानिक सोच के प्रवर्तक एवं विश्व शांति के अग्रदूत थे। उन्होंने देश को शिक्षा, विज्ञान, उद्योग, कृषि और लोकतांत्रिक संस्थाओं की ऐसी मजबूत नींव दी, जिस पर आज का भारत खड़ा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आज़ाद भारत को नई दिशा और नई पहचान देने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने बड़े-बड़े बांधों, विश्वविद्यालयों, आईआईटी, वैज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.