आधुनिक भवन बनने से शैक्षणिक सुविधाएं बढ़ेंगी : अजीत
मुजफ्फरपुर, मई 14 -- मड़वन, एक संवाददाता। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय महमदपुर सुबे में गुरुवार को कांटी विधायक अजीत कुमार ने 10 कमरों के नए विद्यालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। विधायक ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार जरूरी है। आधुनिक भवन के निर्माण से छात्र-छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और विद्यालय की व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। एक वर्ष के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। एचएम शशिरंजन कुमार ने विधायक से कहा कि 1200 छात्र-छात्राओं वाले विद्यालय में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं है। इस पर विधायक ने तत्काल पीएचईडी अधिकारियों को फोन कर अगले ही दिन विद्यालय पहुंचकर समस्या का समाधान कराने का निर्देश दिया।मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मो. शमीम, पूर्व प्रम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.