प्रयागराज, जनवरी 22 -- खुसरोबाग के औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र में माली प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को आधुनिक बागवानी की जानकारी दी गई। आधुनिक बागवानी में पौधों की देखभाल, पोषक तत्व प्रबंधन, जैविक खाद का उपयोग, कीट-रोग नियंत्रण की नई तकनीकें आदि शामिल रहीं। इसमें ग्राफ्टिंग, नर्सरी तैयार करना, लैंडस्केपिंग और पानी का उचित उपयोग जैसे विषयों पर जानकारी साझा की गई। खुसरोबाग के उद्यान प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि बागवानी क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावना है। माली प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुओं को बागवानी क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मुख्य उदेश्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.