आधुनिक फूल मंडी की मांग को लेकर सीएम को सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। प्रदेश माली समाज का एक प्रतिनिधिमंडल भाजपा नेता प्रभात मालाकार के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शनिवार को मिला। इस दौरान सीएम को प्रदेश में आधुनिक फूल मंडी की स्थापना को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया। साथ ही सीएम को उनके सरकार के 100 दिन पूरा होने पर ज्योतिबा फूले की प्रतिमा का प्रतीक चिह्न दिया। प्रतिनिधिमंडल में माली-मालाकार कल्याण समिति पटना के अध्यक्ष मनोज कुमार मालाकार, शत्रुघ्न भक्त मालाकार, पिंकू मालाकार एवं पिंटू मालाकार थे। यह भी पढ़ें- सारण में आधुनिक फूल मंडी की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.