फिरोजाबाद, मई 9 -- फिरोजाबाद, रपड़ी ईको टूरिज्म क्षेत्र में विकास ने अब रफ्तार पकड़ ली है। पार्क में जल्द वन्य जीवों की बड़ी बड़ी प्रतिमाएं होंगी। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रूफ टॉप सोलर फोटो वोल्टाइक पॉवर सिस्टम का कार्य प्रगति पर है। इससे यहां पर ईको फ्रेंडली पर्यटन मॉडल को भी मजबूती मिलेगी। पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत करीब 3.47 करोड़ रुपये की परियोजना पर जमीनी स्तर पर निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। पहली किस्त के रूप में 2.60 करोड़ रुपये जारी होने के बाद कार्यों में तेजी दिखाई दे रही है। परियोजना के तहत रपड़ी ईको पार्क को आधुनिक और आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। बच्चों के लिए आधुनिक प्ले जोन, नया एंट्रेंस गेट, सैंड स्टोन बेंच, साइनिज और पर्यावरण अनुकूल सुविधाओं का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।...