दरभंगा, दिसम्बर 15 -- दरभंगा। सीएम साइंस कॉलेज में सोमवार को सर सीवी रमन मासिक व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ किया गया। कॉलेज के पीजी भौतिकी विभाग के तत्वावधान में आरंभ की गई इस मासिक व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत पहला व्याख्यान इल्यूमिनेटिंग द फ्यूचर : एडवांसेस इन लाइटिंग टेक्नोलॉजी विषय पर आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में भौतिकी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सुमनदीप कौर ने आधुनिक प्रकाश प्रौद्योगिकी, दक्ष ऊर्जा लाइटिंग सिस्टम एवं इसकी भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा कर छात्रों को उत्साहित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र ने महान वैज्ञानिक सर सीवी रमन के विज्ञान के विकास के क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान को रेखांकित करते हुए इस तरह की व्याख्यान श्रृंखलाओं के आयोजन को विद्यार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.