उरई, मार्च 6 -- उरई। चमारी गांव में अपने दादा की याद में आधुनिक माता प्रसाद पुस्तकालय खोला जा रहा है। पहली बार आठ मार्च को इस मौके पर भव्य व ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इसमें देश की मानी जानी हस्तियों में नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी, प्रसिद्ध रामकथा वाचक व कवि कुमार विश्वास, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, मशहूर शिक्षाविद विकास दिव्यकीर्ति शामिल होंगे। यह जानकारी वरिष्ठ पत्रकार व कार्यक्रम संयोजक सौरभ द्विवेदी ने कहीं। प्रेसवार्ता करते हुए कार्यक्रम संयोजक सौरभ िद्ववेदी ने बताया कि गांव में शिक्षा की अलख जगाने के लिए दादा की याद में एक छोटा सा प्रयास किया गया है। जो पुस्तकालय स्थापित किया गया हैं, उसमें शिक्षा से जु़ड़ी सभी छोटी बड़ी ज्ञानबर्धक किताबें उपलब्ध होंगी। छोटे से गांव में होने जा रहा इतना बड़ा आयोजन अपने आप में ऐतिहासिक होगा।...