आधुनिक तरीके से खेती करना फायदेमंद
चम्पावत, मार्च 13 -- चम्पावत के बाराकोट ब्लॉक में किसान दिवस का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ.जीएस खाती ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तरीके से खेती करना किसानों के लिए फायदेमंद है। बाराकोट में किसान दिवस कार्यक्रम हुआ। नोडल अधिकारी सीएओ धनपत कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद क्षेत्र के काश्तकारों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देना है। कार्यक्रम में तमाम विभागीय अधिकारियों ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही किसानों की समस्याओं का समाधान किया। कृषि, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध विकास, रीप और एनआरएलएम से जुड़ी महिलाओं ने स्टॉल लगाए। कार्यक्रम में क्षेत्र के 150 से अधिक कृषकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बीडीओ अवनीश कुमार उपाध्याय, डीएचओ मोहित मल्ली, जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी व म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.