आधुनिक तरीके से खेती और जैविक खाद के उपयोग पर जोर
मुजफ्फरपुर, जून 19 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि भवन में शुक्रवार को शारदीय (खरीफ) महाभियान के तहत प्रशिक्षण सह उपादान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की ओर से आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएओ मो. आसिफ व संचालन किसान सलाहकार अनिल गुप्ता ने किया। कृषि वैज्ञानिक मोतीलाल मीणा ने आधुनिक तरीके से खेती और जैविक खाद के उपयोग पर जोर दिया। आत्मा के डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार सिंह ने किसानों को बिहार कृषि ऐप के बारे में बताया। जिला पार्षद फणीश कुमार चुन्नू ने गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने की मांग की। भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि सरकारी बीज देर से उपलब्ध कराया जाता है, इससे पहले किसानों को महंगे दामों में बाजार से बीज खरीदना पड़ता है। यह भी पढ़ें- आधुनिक तरीके से खेती और जैविक खाद के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.