कोडरमा, फरवरी 26 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र, जयनगर परिसर में गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, कोडरमा के संयुक्त तत्वावधान में जिलास्तरीय कृषि मेला सह उद्यान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त ऋतुराज, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार एवं अंचलाधिकारी सारांश जैन ने किया। उपायुक्त ऋतुराज ने अपने संबोधन में कहा कि कृषि मेला किसानों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलता है। यहां उन्हें उन्नत बीज, आधुनिक कृषि यंत्र, जैविक खेती की पद्धतियां तथा पशुपालन और डेयरी से जुड़ी नवीन जानकारियां एक ही मंच पर प्राप्त होती हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर उत्पादन और आय दोनों बढ़ाएं तथा सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठ...