आधुनिक तकनीक से वन्यजीव और नागरिकों की सुरक्षा बढ़ा रहा वन विभाग
रांची, अगस्त 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। वन महोत्सव पर वन एवं पर्यावरण विभाग ने बताया कि झारखंड में वन और वन्यजीव सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक अपनाई जा रही है। राज्य का 29.81% क्षेत्र वनाच्छादित है। पीसीसीएफ हॉफ संजीव कुमार और सीसीएफ एसआर नटेश के मार्गदर्शन में तकनीक आधारित निगरानी प्रणाली मजबूत की जा रही है। कैमरा ट्रैप, ड्रोन सर्विलांस और जीपीएस के जरिए वन्यजीवों पर नजर रखी जा रही है। पलामू टाइगर रिजर्व, दलमा और रामगढ़ में एआई आधारित ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया गया है, जिसका विस्तार पूरे राज्य में होगा।पीसीसीएफ (वन्यप्राणी) राजीव रंजन ने कहा कि तकनीक व जनभागीदारी से मानव-वन्यजीव संघर्ष कम होगा। विभाग इको-टूरिज्म और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा दे रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.