गुड़गांव, मई 15 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के माध्यम से जिले में मत्स्य पालन को आधुनिक तकनीक से जोड़कर किसानों और युवाओं को आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाएगा। नए तालाब निर्माण, मत्स्य उत्पादन बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिला परिषद के सीईओ सुमित कुमार शुक्रवार को पीएमएमएसवाई योजना के तहत वर्ष 2026-27 की परियोजनाओं को लेकर आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। जिला मत्स्य अधिकारी सतवीर सिंह ने बताया कि जिले में वर्ष 2025-26 के दौरान 545.6 हेक्टेयर क्षेत्र में मत्स्य पालन किया गया तथा 5682 मीट्रिक टन मछली उत्पादन हुआ। यह भी पढ़ें- जीविका के लिए मछलीपालन आय का जरिया वर्ष 2026-27 में लगभग 15 हेक्टेयर नया क्षेत्र मत्स्य पालन के अंतर्गत लाने का लक्ष्य है। नए ग्रो-...