गाजीपुर, अप्रैल 6 -- गाजीपुर, संवाददाता। सामाजिक संस्था 'चौपाल' की ओर से आयोजित इस्लामिक क्विज के विजेताओं को सम्मानित किया गया। दिलदारनगर स्थित एसकेबीएम इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं के गले में मेडल और हाथ में प्रमाणपत्र मिला तो उनके चहरे खिल उठे। उसिया के कारी परवेज ने पवित्र कुरआन की तिलावत से कार्यक्रम की शुरूआत की। मुफ्ती ईनाम ने कहा कि अब मदरसे के छात्र भी आधुनिक तकनीक से जुड़ रहे हैं और दीन के साथ-साथ दुनियावी तालीम में भी आगे बढ़ रहे हैं। मौलाना हुसैन अहमद कासमी ने कहा कि मदरसे के बच्चों के लिए इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है, जो सराहनीय पहल है। अमीना खातून ने कहा कि बच्चों के एक हाथ में कुरआन और दूसरे हाथ में लैपटॉप ही उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेगा। संस्था के सचिव अब्दुल मतीन खान ने कहा कि आर्थिक रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.