गया, जुलाई 27 -- मगध विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में सोमवार को बीएड प्रथम वर्ष (सत्र 2026-28) के प्रशिक्षुओं के लिए दीक्षा आरंभ (इंडक्शन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार धल एवं विभाग के शिक्षकों ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। डॉ. ओमप्रकाश एवं प्रिया प्रसाद के निर्देशन में वरीय प्रशिक्षुओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। स्वागत भाषण में डॉ. रश्मि सिन्हा ने नवप्रशिक्षुओं का अभिनंदन करते हुए विभाग की शैक्षणिक परंपराओं, अनुशासन और आचार-संहिता की जानकारी दी। वहीं, डॉ. नरगिस नाज़ ने ड्रेस कोड एवं विभागीय नियमों से अवगत कराया।

कार्यक्रम का विवरण डॉ. संजीव कुमार पाण्डेय ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम, प्...