हल्द्वानी, मई 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री प्रदीप बत्रा ने रविवार को गौजाजाली बिचली में अत्याधुनिक आईटी और एआई सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं से आधुनिक तकनीक से जुड़कर स्वरोजगार अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोजगार से समृद्धि और अवसर से आत्मनिर्भरता मिलती है। मंत्री बत्रा ने वैश्विक प्रोफेशनल सर्विसेज कंपनी हाईस्प्रिंग के हमारी अगली बड़ी छलांग का उत्सव कार्यक्रम के तहत स्थापित इस केंद्र को उत्तराखंड को आईटी, एआई और इनोवेशन हब बनाने की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रतिभा और संभावनाओं की कमी नहीं है, और सरकार का लक्ष्य है कि युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार के अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि इस तरह के निवेश राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे और रोजगार के नए अवसर पैदा ...