रांची, मार्च 6 -- नामकुम, संवाददाता। नामकुम स्थित झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी) के सभागार में शुक्रवार को उन्नत संगणना एवं अनुप्रयोगों पर आयोजित चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर देश-विदेश के शिक्षाविद, वैज्ञानिक और शोधकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि संजय सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में उन्नत संगणना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक राष्ट्र के विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से तकनीकी और डिजिटल क्रांति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों को अपने विचार और शोध को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.