आधुनिक तकनीक बनेगी नेत्रहीन बच्चों की आंखें
मथुरा, मई 30 -- गुरुकुल रोड राधा निवास स्थित जीवन ज्योति अंध विद्यालय में नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों को आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से एक विशेष जागरुकता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एमपी वेलफेयर एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड अनेबल इंडिया के सहयोग से किया गया। संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर साकेत नामदेव एवं डिजिटल लिटरेसी ट्रेनर नीरज सेन ने विद्यालय के नेत्रहीन विद्यार्थियों को उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने वाले अत्याधुनिक उपकरणों की जानकारी दी। कार्यक्रम में ऐसे स्मार्ट सनग्लासेस के बारे में बताया गया, जो सामने मौजूद व्यक्ति की उम्र, ऊंचाई तथा उसके पहने हुए कपड़ों की जानकारी आवाज के माध्यम से उपलब्ध करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नई तकनीकों के माध्यम से नेत्रहीन दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा प्राप्त करना, जानकारी हासिल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.