आधुनिक तकनीक किसानों को बना रही आत्मनिर्भर
कानपुर, जून 20 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) और भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त का सजीव प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सीएसए विवि के प्रसार निदेशालय के कृषक सभागार में किसानों के साथ विधायक सुरेंद्र मैथानी, विधायक नीलिमा कटियार, विधायक महेश त्रिवेदी, कानपुर-बुंदेलखंड के भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने पीएम मोदी को सुना। कार्यक्रम में डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों, उन्नत बीजों तथा वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी जा रही है। आधुनिक तकनीक की मदद से किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस मौके पर डॉ. आरएस वर्मा (उपनिदेशक कृषि), डॉ. अखिलेश मिश्रा, डॉ. रामजी गुप्ता, डॉ. भूपेंद्र कुमार सिंह व डॉ. विनोद प्रकाश आदि मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.