शाहजहांपुर, मई 18 -- रेलवे स्टेशन पर लगाए जा रहे एस्केलेटर को अद्यतन एवं आधुनिक तकनीक से स्थापित किए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में सोमवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के जिलाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव ने राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार से मुलाकात कर मंडल रेल प्रबंधक एवं महाप्रबंधक उत्तर रेलवे को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनहित को ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन पर नवीन प्रणाली पर आधारित आधुनिक एस्केलेटर लगाए जाने का अनुरोध किया गया, ताकि यात्रियों विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर सुविधा मिल सके। इस दौरान शिष्टमंडल में सचिव सर्वेश कुमार गुप्ता, ओंकार सिंह चौहान, हरचरण मिश्रा एवं अभिषेक गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...