मऊ, मार्च 14 -- मऊ, संवाददाता। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को कुशमौर स्थित राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित दो दिवसीय निस्ट किसान मेला 2026 का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने मेले में लगाए गए विभिन्न कृषि स्टालों का अवलोकन किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को कृषि में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने पर बल दिया। कहा कि ऐसे मेले किसानों को नई तकनीक, बेहतर बीज और आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी देने के लिए महत्वपूर्ण मंच प्रदान करते हैं। मंत्री ने कहा कि देश के किसानों के अथक परिश्रम, समर्पण और पुरुषार्थ के कारण भारत आज खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में न केवल आत्मनिर्भर बना है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि आज भारत कई कृषि ...