आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियां अपनाएं किसान: त्रिवेंद्र रावत
रिषिकेष, अगस्त 26 -- हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने की जरूरत है। यह बात सांसद ने बुधवार को भानियावाला स्थित एक होटल में भाजपा किसान मोर्चा की आयोजित बैठक में कही। बैठक का शुभारंभ हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी, विधायक बृजभूषण गैरोला और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.