आरा, अप्रैल 15 -- आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक सह एमएसएपी कमांडेंट राज के नेतृत्व में बुधवार को अश्वारोही विशेष सशस्त्र पुलिस सभा का आयोजन किया गया। पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित सभा में पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन और आधुनिकीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी। अधीक्षक राज की ओर से उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने अश्वारोही के अंतर्गत उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार एवं आधुनिक तकनीक को अपना कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने का विशेष जोर दिया। सभा के दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना और उनकी यात्रा-भत्ता से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिया गय...