गढ़वा, जून 20 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के उपलक्ष्य में प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ओम प्रकाश साहू ने की। गोष्ठी में प्रखंड क्षेत्र के किसान मित्रों और खेतिहर किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि योजनाओं, आधुनिक खेती की तकनीकों तथा पीएम-किसान योजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना था। मौके पर उपस्थित किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे नवीन प्रयोगों, उन्नत बीजों के उपयोग, फसल प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, जल संरक्षण, जैविक खेती तथा कृषि यंत्रीकरण के संबंध में...