बिजनौर, जनवरी 23 -- विवेकानंद इंटर कॉलेज, दरबाड़ा में रासेयो की प्रथम एवं द्वितीय इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का तृतीय दिवस को पर्यावरण एवं वृक्षारोपण दिवस तथा कृषि दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि विश्वामित्र पाठक जेष्ठ गन्ना निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सचिव गन्ना समिति, ज्ञान वर्मा समाजसेवी व ज्योति सिंह मैनेजर रहे। इस सत्र का उद्देश्य स्वयंसेवक-सेविकाओं को कृषि, कृषक कल्याण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था से अवगत कराना रहा। विश्वामित्र पाठक ने कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक तकनीकों, उन्नत बीजों, संतुलित उर्वरक प्रयोग एवं जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गन्ना उत्पादन, फसल चक्र और किसानों को मिलने वाली सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। प्रधानाचार्य टीकम ...