नवादा, जून 11 -- राष्ट्रीय खरीफ अभियान 2026 के अंतर्गत बुधवार को प्रखंड कृषि कार्यालय, नवादा सदर में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन उपपरियोजना निदेशक-सह-नोडल पदाधिकारी उपेन्द्र प्रसाद द्वारा पारंपरिक रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि किसानों की आमदनी को कैसे दोगुना किया जाए। उन्होंने बताया कि किसान किस प्रकार आधुनिक तकनीकों को अपनाकर आत्मनिर्भर बन सकते हैं और अपने जीवन स्तर को बेहतर तरीके से सुधार सकते हैं। इसके साथ ही, उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा पर्यावरण के अनुकूल कृषि कार्यों को अपनाने और उन्हें बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। ​ यह भी पढ़ें- खरीफ महाअभियान में किसानों को मिला आधुनिक खेती का मंत्रकार्यक्रम में शामिल अधिकारी इ...