गुड़गांव, अगस्त 22 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे लगातार शोध और नवाचारों ने हृदय रोगों की पहचान एवं उपचार को नई दिशा दी है। राजेश नागर शनिवार को गुरुग्राम के एक होटल में आयोजित 16वें आईआईसी समिट 2026 का उद्घाटन करने के दौरान कही। मंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीकों और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के कारण आज जटिल हृदय रोगों का इलाज पहले की तुलना में अधिक प्रभावी ढंग से संभव हो रहा है। नई तकनीकों को साझा करने के साथ भविष्य की चुनौतियों पर मिलकर काम करने का अवसर प्रदान करते हैं।ट्रांसफॉर्मिंग स्ट्रक्चरल एंड कोरोनरी हार्ट डिजीज विषय पर आयोजित दो दिवसीय 16वें आईआईसी समिट 2026 की थीम एविडेंस, एक्सपर्टीज, एवोल्यूशन है। 22 और 23 अगस्त को आयोजित...