गोपालगंज, अप्रैल 11 -- कुचायकोट। एक संवाददाता सिपाया स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय गोपालगंज में शनिवार को हाइब्रिड मशीनिंग व एडवांस इंडस्ट्री में इसके अनुप्रयोग विषय पर ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक विनिर्माण तकनीकों तथा उद्योगों में उनके बढ़ते उपयोग के प्रति जागरूक करना था। वेबिनार में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्य वक्ता तकनीकी विशेषज्ञ डॉ. अरुण कुमार सिंह ने हाइब्रिड मशीनिंग की अवधारणा को सरल ढंग से समझाया। उन्होंने बताया कि यह पारंपरिक एवं उन्नत मशीनिंग तकनीकों का समन्वय है, जो जटिल एवं उच्च सटीकता वाले उत्पादों के निर्माण में अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, बायोमेडिकल, रक्षा एवं ऊर्जा क्षेत्रों में इसके व्यापक उपयोग पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.