वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के महिला महाविद्यालय में मंगलवार को ऊर्जा सामग्री और उपकरणों पर तृतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने सम्मेलन की प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए कहा कि ऊर्जा भंडारण और दुर्लभ पृथ्वी खनिज आधुनिक तकनीकों की आधारशिला हैं। इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता भारत के विकास के लिए निर्णायक सिद्ध होगी। महिला महाविद्यालय के भौतिकी विभाग की तरफ से आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में ऊर्जा भंडारण एवं संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण सामग्री और उपकरणों पर सैद्धांतिक और प्रायोगिक चर्चा होगी। सम्मेलन का उद्देश्य ऊर्जा क्षेत्र में समकालीन तकनीकी प्रगति में सार्थक योगदान देना है। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि अंतरिक्ष उपयोग केंद्र अहमदाबाद के डॉ. रवि कुमार वर्मा ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.