गया, अप्रैल 13 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भौतिकी विभाग में सोमवार को "मेडिटेशन एंड स्ट्रेस रिलीज़" विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सहज योग टीम द्वारा किया गया। विभागाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवनशैली में बढ़ते मानसिक तनाव के बीच ध्यान और योग व्यक्ति को आंतरिक शांति व संतुलन प्रदान करता है। ऐसे कार्यक्रम आज के समय की आवश्यकता हैं। कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. श्रद्धा प्रसाद ने किया। सहज योग टीम के सदस्यों ने प्रतिभागियों को योग और ध्यान की सरल व वैज्ञानिक पद्धति से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि नियमित अभ्यास से मानसिक तनाव कम होता है तथा एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। इस दौरान विद्यार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.