आधुनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच हमें अपने रिश्तों को समय देना चाहिए
जहानाबाद, मई 15 -- अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर पाक्षिक काव्य गोष्ठी का हुआ आयोजन जहानाबाद, निज संवाददाता नागरिक विकास मंच द्वारा संचालित जहानाबाद पाक्षिक काव्य गोष्ठी में अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रतिष्ठित कवियों, साहित्यकारों, शिक्षाविदों और कलाकारों ने परिवार, रिश्तों और मानवीय संवेदनाओं पर आधारित अपनी रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर कार्यक्रम आयोजितकवियों की रचनाएं कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से परिवार की महत्ता, रिश्तों की संवेदनशीलता और सामाजिक मूल्यों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. अरविंद चौधरी ने कहा कि परिवार समाज की सबसे मजबूत इकाई है। यदि परिवार में प्रेम, सम्मान और संवाद बना रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.