आधुनिक जांच व दवाएं मधुमेह जनित गुर्दा रोग में सबसे प्रभावी: डॉ. अल्का
अलीगढ़, जुलाई 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आईएमए व आईएमए एएमएस के संयुक्त तत्वावधान में मैरिस रोड स्थित होटल में सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजित किया गया। मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सहयोग से हुए कार्यक्रम में मधुमेह जनित गुर्दा रोग की समय पर पहचान और आधुनिक उपचार पर विशेषज्ञों ने विचार साझा किए। मुख्य वक्ता डॉ. अल्का भसीन (प्रिंसिपल डायरेक्टर, नेफ्रोलॉजी एवं रीनल ट्रांसप्लांट मेडिसिन) ने कहा कि मधुमेह से पीड़ित मरीजों में गुर्दा रोग गंभीर जटिलता है, लेकिन शुरुआती जांच और समय पर उपचार से किडनी फेल होने का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रेनिन-एंजियोटेंसिन प्रणाली अवरोधक, एसजीएलटी-2 अवरोधक, फाइनेरेनोन तथा जीएलपी-1 रिसेप्टर एगोनिस्ट जैसी आधुनिक दवाएं उपचार में प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.