लखनऊ, मार्च 19 -- लोहिया संस्थान में गुरुवार को पल्मोनरी एवं एक्स्ट्रा पल्मोनरी क्षय रोग पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यकम में डॉक्टरों को टीबी की पहचान और उपचार का प्रशिक्षण दिया गया। लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने कहा कि जांच की आधुनिक तकनीक आने से टीबी का सटीक निदान संभव हुआ है। नेशनल टास्क फोर्स के पद्मश्री डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि तीन दशक के भीतर देश में टीबी प्रबंधन में क्रांतिकारी बदलाव आया है। देश टीबी के खत्मे की ओर अग्रसर है। केजीएमयू के डॉ.सूर्यकांत ने कहा कि टीबी से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए शीघ्र पहचान, समय पर निदान एवं उचित उपचार अहम है। यूपी स्टेट टास्क फोर्स के अध्यक्ष व आयोजन अध्यक्ष डॉ.जीवी सिंह और सचिव डॉ. अजय कुमार वर्मा ने प्रशिक्षुओं को फेफड़ों की टीबी, बच्चों में टीबी, दिमाग,पेट और आंतों की टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.