सिद्धार्थ, फरवरी 1 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को सोहना स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में संचालित योजनाओं, शोध कार्यों और किसानों के लिए चल रही गतिविधियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों, वैज्ञानिकों और किसानों से संवाद कर जमीनी हकीकत जानी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्रों का मूल उद्देश्य किसानों की आय में वास्तविक वृद्धि करना है। इसके लिए जरूरी है कि नवीन कृषि तकनीक, उन्नत बीज, वैज्ञानिक खेती और आधुनिक संसाधनों की जानकारी किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक व्यावहारिक व उपयोगी बनाया जाए ताकि किसान सीखे हुए तरीकों को सीधे अपने खेतों में अपनाक...