गया, दिसम्बर 25 -- फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन सभागार में गुरुवार को कृषि चौपाल सह किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता व संचालन बीएओ दिलीप रजक ने किया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक खेती, सरकारी योजनाओं एवं नवीन कृषि तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि चौपाल के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, फसल चक्र, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जैविक खेती तथा प्राकृतिक खेती के लाभों के बारे में विस्तार से बताया। कृषि चौपाल में भाजपा अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व अध्यक्ष कृष्णा सिंह, आत्मा अध्यक्ष सीता चौधरी, कृषि समन्वयक धर्मेंद्र कुमार, विपिन कुमार आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.