मऊ, जनवरी 28 -- मऊ, संवाददाता। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तत्वावधान में बुधवार को राष्ट्रीय कृषि उपयोगी सूक्ष्मजीव ब्यूरो (एनबीएआईएम) कुशमौर में कृषि वैज्ञानिकों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान 'पैथोजेन्स, माइक्रोब्स एंड प्लांट डिफेंस: ब्रिजिंग रिसर्च एंड एप्लीकेशन्स (पीएमपीडी-2026)' विषय पर विस्तार से चर्चा किया गया।दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्देश्य लाभकारी सूक्ष्मजीवों तथा पौध रक्षा तंत्र पर नवीनतम अनुसंधान, तकनीकी नवाचारों एवं उनके व्यावहारिक प्रयोगों को लेकर विचार मंथन करना था। उद्घाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची के कुलपति डॉ. एससी दुबे ने कहा कि सतत कृषि और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सूक्ष्मजीव आधारित खेती काफी महत्वपूर्ण है। कुलपति ने अधिक से अधिक अत्याधुनिक ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.