बिहारशरीफ, मार्च 23 -- आधुनिक खेती के गुर सीखने नालंदा के 40 किसान गये पश्चिम बंगाल कूच बिहार कृषि विज्ञान केंद्र में सीखेंगे कम लागत में अधिक उपज की बारीकियां खेती के साथ पशुपालन, मछली और मुर्गी पालन के तरीके भी जानेंगे फोटो खेती-बाड़ी: जिला कृषि कार्यालय से किसानों के दल को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार रवाना करते डीएओ डा नितेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। नालंदा के किसानों की आमदनी दोगुनी करने और उन्हें खेती की नई तकनीकों से जोड़ने के लिए कृषि विभाग ने पहल की है। जिले के 40 प्रगतिशील किसानों के दल को पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के लिए रवाना किया गया है। ये सभी किसान वहां के कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिनों तक रहकर समेकित कृषि और आधुनिक खेती के गुर सीखेंगे। खेतों में जाकर देखेंगे सफल मॉडल: परिभ्रमण कार्यक्रम का मुख्य विषय 'कि...