आधुनिक खेती अपनाकर किसान बनें आत्मनिर्भर: विधायक
सिमडेगा, जुलाई 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जेएसएलपीएस के तहत पाकरटांड़ प्रखंड के टकबा इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर में रविवार को किसानों की आय बढ़ाने व कृषि को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 80 प्रतिशत अनुदान पर मडुआ व जीराफुल धान बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा ने किसानों के बीच बीज वितरित कर किया। मौके पर मौजूद कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने भी किसानों को बीज दिया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि झारखंड सरकार किसानों और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार कई जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि खेती केवल जीविकोपार्जन का साधन नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। सरकार किसानों को उन्नत बीज, आधुनिक कृषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.