सीतामढ़ी, फरवरी 28 -- शिवहर। कृषि विभाग के तत्वावधान में संयुक्त कृषि भवन के प्रांगण में दो दिवसीय कृषि उपादान सह कृषि यात्रिकरण मेला शुक्रवार से शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ डीएम प्रतिभा रानी ने किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों के सहारे किसानों को नवीनतम ढंग से खेती करने में सुविधा होगी। डीएम ने जिले के पिपराही प्रखंड के प्रगतिशील कृषक दीनानाथ महतो, को यन्त्र बैंक सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत 8 लाख रूपये अनुदान राशि का चेक उपलब्ध करायी। जिला कृषि अधिकारी प्रीति कुमारी ने बताया कि आधुनिक खेती की दिशा में किसानों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय कृषि उपादान सह कृषि यंत्रीकरण मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत बीज, उर्वरक, कीटनाशक तथा अन्य कृषि उपादानों की नवीनतम जानकारी प्रदान करना...