गया, अप्रैल 29 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर रसायन विज्ञान विभाग द्वारा 'इवॉल्विंग केमेस्ट्री फॉर अ ट्रांसफॉर्मिंग वर्ल्ड (बदलती दुनिया के लिए विकसित होता रसायन विज्ञान) केमवॉल्व 2026' विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी बुधवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन के मुख्य वक्ता बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्ति प्रोफेसर प्रो. माया शंकर सिंह 'ऑर्गेनिक केमिस्ट्री टुवर्ड्स हेल्थ एंड एनवायरनमेंट (केमिकल साइकोलॉजी ऑफ हेटेरोसाइक्ल्स)' विषय पर अपना अनुभव साझा करते हुए हेटेरोसाइक्लिक यौगिकों की संरचना, इलेक्ट्रॉनिक प्रकृति और जैव-सक्रियता के बीच संबंध को सरल ढंग से समझाया। उन्होंने कहा कि आधुनिक औषधियां जैसे एंटीबायोटिक्स, एंटी-कैंसर और एंटी-वायरल दवाओं के विकास में इन यौगिकों की निर्णायक भूमिका है। यह भी पढ़ें- बदलती दुनिया में रस...